Connect with us

सियासत

सुल्तानपुर: राहुल गांधी के भारत जोड़ों न्याय यात्रा के समर्थन में, जिले में संपन्न हुई पंचायत स्तर न्याय यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक वार कॉंग्रेस के कार्यकताओं ने न्याय यात्रा निकाली। जयसिंहपुर ब्लॉक मे जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा नेतृत्व में जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय के बगल स्थित पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण व ध्वज वंदन कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। न्याय यात्रा में चलने वाले रथ को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय झंडे व पार्टी के झंडो और बैनर से सजाया था।

देश भक्ति गीत व भारत जोड़ो न्याय यात्रा की थीम बजाते हुए यह यात्रा जयसिंहपुर न्याय पंचायत से होकर न्याय पंचायत अयूबपुर के बरौसा, गुरेगांव के रामगढ़ चौराहा से होते हुए धनउडीह पहुंची। वहां से न्याय पंचायत सुरौली के ग्राम पंचायत डोमापारा जसापारा से होते हुए उघरपुर चौराहे से महादेव चौराहा पहुंचे वैदहा न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत फतेहपुर संगत के गोसाईगंज बाजार मे न्याय यात्रा का समापन हुआ। यह यात्रा लगभग 20 किमी तक हुई। रथ यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वयोवृद्ध कॉंग्रेस जनों सम्मानित भी किया गया। बरौसा मे राम किशोर तिवारी धनाऊडीह मे राममूर्ति वर्मा व गोसाईगंज में पूर्व प्रमुख असफाक अहमद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तो वहींं मंडा हनुमान जी के मंदिर मे दर्शन पूजन किया गया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन आज हम कांग्रेसियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समर्थन में रथ यात्रा निकाली है। यह यात्रा जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय से शुभारंभ की गई है जो ब्लॉक के विभिन्न पंचायत व ग्राम पंचायत तक पहुंची, जिसका नाम मोहब्बत की दुकान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि देश में बढ़ती हिंसा व नफरत को मिटाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक लगभग 6200 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली है। जिसका उद्देश्य देश से नफरत खत्म करने, महंगाई कम करने व बेरोजगारी समाप्त कर एवं आम जनमानस को न्याय मिल सके।

अभिषेक राणा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम के लखीमपुर में भाजपा के अराजक तत्वों के द्वारा हमला कर दिया गया था और उन्हें मंदिर जाने से रोका जा रहा है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा के शासन काल में सिर्फ गुंडे माफिया फल फूल रहे है। राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व क्रांतिकारी नेता है जो ना डरे हैं और ना झुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। इनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे भाजपा के लोग घबरा चुके हैं।

Advertisement

वहीं यह यात्रा बल्दीराय, कुडवार, करौंदीकला,कादीपुर, प्रतापपुर कमैचा आदि ब्लॉको में निकाली गई। वहीं शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व मोतिगरपुर ब्लॉक में भारत जोड़ो में यात्रा के समर्थन में रथ यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष, संतोष सिंह सुशील सिंह जेठू पांडे बबलू मोतीलाल पाल आदि लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page