Connect with us

राज्य-राजधानी

सीओ यातायात को महाकुंभ सेवा मेडल से पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीर नगर। महाकुंभ 2025 प्रयागराज के सफल सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पांडे को उनकी उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए महाकुंभ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक जनपद संत कबीर नगर संदीप कुमार मीणा द्वारा प्रदान किया गया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी में कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मेडल लगाकर उनके अद्वितीय कार्यों की सराहना की महाकुंभ के दौरान श्री प्रियम राजशेखर पांडे ने कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा यातायात व्यवस्था भीड़ नियंत्रण तथा सुरक्षा प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य कुशलता का परिचय दिया।

Loading...

विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक समागम महाकुंभ 2025 प्रयागराज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान स्थापित करने वाला आयोजन रहा इसकी सुचार सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने में क्षेत्राधिकार यातायात का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा इसके लिए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया कार्यक्रम में क्षेत्राधिकार धनघटा अभयनातथ मिश्रा में पुलिस अधीक्षक ब्रो दुर्गेश कुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और सम्मानित अधिकारी को शुभकामनाएं व बधाई दी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page