Connect with us

अपराध

सीएससी संचालक से छिनैती करने में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सकलडीहा के नोनार गांव में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से छिनैती करने वाले दो नाबालिग अपराधियों और बदमाशों को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने फुल्ली गांव के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से 1,91,000 रुपये, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया।

इस घटना का खुलासा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस लाइन में किया। उन्होंने बताया कि फुल्ली गांव के निवासी सुनील कुमार प्रजापति अपने मित्र सेवालाल के साथ यूनियन बैंक, पौनी से चार लाख रुपये निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र, तुलसी आश्रम नोनार, जा रहे थे।

Loading...

बदमाशों ने अस्पताल के पास योजना बनाकर उनका इंतजार किया। जैसे ही सुनील बैंक से पैसे लेकर निकले, सुहेल खान ने अपने साथियों को इसकी सूचना दी और नागनपुर नहर पटरी के पास मोटरसाइकिल रोककर हथियार दिखाते हुए पैसों से भरा बैग लूट लिया। बाद में बनारस में कैंट रेलवे स्टेशन के पास 60,600 रुपये आपस में बांट लिए।

पुलिस ने घटना की जांच के बाद फुल्ली के पास से अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में शामिल सुहेल खान, अमित यादव और दो नाबालिग अपराधियों को जेल भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page