Connect with us

अपराध

चोरी की मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जनपद के सैयदराजा पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी के एक अपाची बाइक भी बरामदगी की गई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कर जेल भेज दिया गया।

Loading...

थाना प्रभारी दिलीप श्रीवास्तव एवं थाना सैयदराजा पर नियुक्त उ०नि० विजय प्रताप सिंह मय हमराहियों द्वारा मनराजपुर तिराहे पर पुलिस बैरियर लगाकर सघन चेकिंग के दौरान कन्दवा की तरफ से एक मोटर साइकिल तेज गति से आते दिखाई दिया। चेकिंग कर रही पुलिस टीम को देखकर मोटर साइकिल सवार अचानक पीछें मुडकर भागने का प्रयास किया। किन्तु सतर्क पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त प्रिंस कुमार धनसराय, थाना दुर्गावती भभुआ, कैमूर और धीरज गुप्ता ग्राम कुड़ारी, थाना दुर्गावती, भभुआ, कैमूर बिहार के निवासी बताया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page