Connect with us

बलिया

सीएचसी सीयर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, चोरों ने पुलिस को दी चुनौती

Published

on

Loading...
Loading...

अस्पताल परिसर से मरीज की बाइक उड़ा ले गए बदमाश, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

होमगार्ड की तैनाती के बावजूद हुई वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीयर परिसर से शनिवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई। अस्पताल में इलाज कराने आए एक युवक की बाइक अज्ञात चोर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार तेंदुआ पाही निवासी श्रीओम यादव दवा लेने सीएचसी सीयर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी की और चिकित्सक से परामर्श लेने अंदर चले गए। इलाज के बाद बाहर लौटने पर उनकी बाइक निर्धारित स्थान से गायब मिली।

काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चलने पर पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।

Advertisement

घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिसर में होमगार्ड की तैनाती के बावजूद दिनदहाड़े चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर चूक को दर्शाता है। लोगों ने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और बाइक चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page