Connect with us

वाराणसी

साइकिल से 1200 किलोमीटर यात्रा कर तेलंगाना से काशी दर्शन करने आए दर्शनार्थियों का चौक पुलिस ने किया सम्मान

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: साइकिल द्वारा चलकर तेलंगाना के रहने वाले गौजूला संबैया पुत्र राजलिंगम निवासी दामनापेट थाना मेडिपल्ली जनपद जगत्याल अपने अन्य दो साथियों के साथ काशी का भ्रमण एवं बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने आए है पूछने पर बताया कि मेरी माता जी स्वर्गीय गौजुला गंगाम्मा माह फरवरी में काशी आई थी जिनका देहावसान मणिकर्णिका घाट पर हो गया था , जो कुछ समय बाद मेरे स्वप्न में आईं और उन्होंने साइकिल से काशी दर्शन हेतु प्रेरित किया अपनी माता के प्रेम एवं उनके स्वप्न में दिए गए आदेश का पालन करने हेतु गौजूला सांबैय अपने दो अन्य साथियों के साथ लगभग 1200 किलोमीटर की यात्रा 14 दिवस में साइकिल से पूर्ण कर काशी आए और अपनी स्वर्गीय माता की आत्मा की शांति हेतु काशी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया और थाना चौक पर विश्राम करने के लिए आए जिसकी जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक चौक शिवाकांत मिश्र द्वारा इनको अंगवस्त्र , रुद्राक्ष माला एवं काशी का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और सूक्ष्म जलपान कराया गया , अन्य जानकारी करने पर पता चला की गौजूला सांबैया अपने खर्च पर एक गौशाला चलाते हैं एवं उनके साथ एनरेडी राजी रेड्डी पुत्र राजाराम निवासी ग्राम मन्नेगुद्दम थाना बीमाराम जनपद जगत्याल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर हैं सम्मान पाकर इनके द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा की गई और चौक पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया गया|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page