Connect with us

भदोही

सर्पदंश से महिला अचेत

Published

on

Loading...
Loading...

खेत में घास काटते समय सांप ने काटा, सीएचसी में कराया गया भर्ती

बिहरोजपुर गांव की घटना, चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा उपचार

गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव में सोमवार सुबह खेत में घास काटने गई महिला को सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद महिला अचेत हो गई, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले गए।

बताया गया कि गांव निवासी कमला शंकर की पत्नी सुनीता देवी (40) सोमवार सुबह खेत में घास काटने गई थीं। इसी दौरान घास के बीच मौजूद सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page