Connect with us

भदोही

बाबा रघुनाथ दास मंदिर में आज विशाल भंडारा

Published

on

Loading...
Loading...

भगवान गणेश का होगा भव्य श्रृंगार, देर रात तक श्रद्धालुओं को मिलेगा प्रसाद

यथार्थ गीता पाठ के बाद धार्मिक अनुष्ठान, साधु-संतों को भी कराया जाएगा प्रसाद ग्रहण

गोपीगंज। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित गणेश मंदिर बाबा रघुनाथ दास कुटिया में मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भंडारे में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

प्रमुख समाजसेवी योगेंद्र गुप्ता ने बताया कि सोमवार को मंदिर परिसर में श्रद्धाभाव के साथ यथार्थ गीता का पाठ संपन्न हुआ। मंगलवार को भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार एवं विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान के बाद सैकड़ों साधु-संतों को प्रसाद ग्रहण कराया जाएगा।

इसके उपरांत विशाल भंडारा शुरू होगा, जो देर रात तक अनवरत चलेगा। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Advertisement

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने और प्रसाद ग्रहण कर भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page