Connect with us

जौनपुर

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

जफराबाद (जौनपुर)। सरकारी चकरोड की मिट्टी खेत में फेंकने के मामले में जफराबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम प्रधान शीला यादव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर चालान किया।

जानकारी के अनुसार, जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव की  महिला प्रधान शीला यादव ने 29 दिसंबर 2024 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, गांव के ऋषिकेश यादव ने सरकारी चकमार्ग (गाटा संख्या 581/0.030 हेक्टेयर) पर कब्जा कर उसे जोत दिया था। इससे पहले, 3 दिसंबर को सरकारी लेखपाल ने चकमार्ग का सीमांकन किया था। इसके बाद, चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू हुआ।

प्रधान ने बताया कि चकमार्ग के निर्माण के दौरान त्यागीनाथ यादव और लल्लन यादव के उकसाने पर राजेश और मुलायम के बेटों ने मिट्टी काटकर फेंक दी। जब प्रधान ने अपने पति के साथ मौके पर पहुंचकर उन्हें रोका, तो विवाद बढ़ गया।

ऋषिकेश ने दावा किया कि उसकी जमीन से निकाली गई मिट्टी को वापस लाकर खेत में डाला जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने ग्राम प्रधान को धमकी भी दी।

शिकायत के बाद जफराबाद थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश यादव और मुलायम यादव को हिरासत में लिया। जांच के दौरान दोनों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप साबित हुआ।

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान के आरोपों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page