Connect with us

जौनपुर

महिला के घर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया सिपाही, लोगों ने की पिटायी

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस अधीक्षक ने किया लाइन हाजिर

जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र में एक सिपाही को महिला के घर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सिपाही को पहले लोगों ने जमकर पीटा और फिर पुलिस को सूचना दी।

नशे की हालत में घुसा था महिला के घर
आरोप है कि केराकत थाने में तैनात सिपाही रतन गिरी बुधवार रात नशे की हालत में कस्बे की एक महिला के घर में घुस गया। बताया जा रहा है कि सिपाही का महिला से पहले से संबंध था। जब घरवालों ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही रतन गिरी को लाइनहाजिर कर दिया और जांच के आदेश दिए।

इस मामले में केराकत कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने कहा कि महिला द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। सिपाही नशे की हालत में बवाल कर रहा था, जिसके चलते उसे लाइनहाजिर किया गया है।

Advertisement

गुरुवार सुबह घटना की खबर पूरे इलाके में फैल गई। लोग इस मामले को लेकर चर्चा कर रहे हैं। घटना से पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page