Connect with us

गाजीपुर

सरकारी पोखरी पर अवैध कब्जाधारियों पर चला प्रशासन का डंडा

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। तहसील क्षेत्र मोहम्मदाबाद के जसदेवपुर गांव में सरकारी पोखरी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को राजस्व विभाग की टीम ने पांच अतिक्रमणकारियों से कुल 12,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पलक धारी पुत्र रघुवीर, बब्बन पाल, त्रिलोकी, देवलाल और रामलाल पर 2,500-2,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की ओर से पूर्व में चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह कार्रवाई की गई।

नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया ने बताया कि गांव में 30 से अधिक लोगों पर जुर्माना लगाया गया है और सभी का रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) भी काटा जा चुका है। शेष अतिक्रमणकारियों से भी जल्द ही धन वसूली की जाएगी।

इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया के साथ क्षेत्रीय लेखपाल एवं अमीन अभिषेक आर्य की टीम सक्रिय रही। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page