Connect with us

गाजीपुर

जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता की बेटी आस्था ने बोर्ड परीक्षा में किया टॉप

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। शाहफैज स्कूल, गाजीपुर के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का गौरव बढ़ाया है। खासतौर पर कक्षा 10 की छात्रा आस्था गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया, बल्कि जिले में भी टॉप कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

आस्था, समेकित विभाग में कार्यरत जिला समन्वयक अनुपम गुप्ता की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से मिली प्रेरणा को दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा समेकित विभाग हर्षित और गौरवान्वित हुआ। विद्यालय के निदेशक नदीम अदहमी एवं मीना अदहमी ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

12वीं कक्षा के भी छात्रों ने बटोरीं खूब सराहना
सीबीएसई 12वीं कक्षा में भी विद्यालय के छात्रों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। प्रियांशु तिवारी ने 95.8%, सानिया जेहिरा ने 94%, मानसी पटेल ने 93.8%, आराध्या सिंह और सुहानी सहाय ने 93.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

10वीं में भी कई छात्रों ने हासिल की सफलता की ऊँचाई
आस्था के अलावा कक्षा 10 में अक्शा माहीन, आराध्या यादव, मनीष यादव (96.4%), शिवेश राय (96.2%), भाव्या पांडेय (96%), अर्चिता राय (95.6%), अरीबा जैनब (95.4%), भावना सिंह और शिवा सिंह (95%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

Advertisement

परिश्रम और अनुशासन से मिलती है सफलता
इन विद्यार्थियों की सफलता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि निरंतर परिश्रम, समर्पण और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिलेभर से बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ है और सभी ने इन युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page