Connect with us

गोरखपुर

सरकारी पाठशाला की जमीन पर बनी दुकान सील

Published

on

Loading...
Loading...

गोलाबाजार (गोरखपुर)। गोला क्षेत्र के ग्राम बनवारपार में सरकारी पाठशाला की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित दुकान को तहसील प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी के आदेश पर जांच पूरी होने के बाद सोमवार को की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनवारपार निवासी अनूप कुमार तिवारी पुत्र प्रेम सागर तिवारी ने 4 अप्रैल को तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि अराजी संख्या 474 सरकारी अभिलेखों में पाठशाला के नाम दर्ज है। यह भूमि चौराहे पर स्थित होने के कारण अत्यंत मूल्यवान है और इस पर पाठशाला संचालित होती है। आरोप था कि इसी भूमि के एक हिस्से पर छोटेलाल यादव पुत्र प्रमोद यादव द्वारा निर्माण कराकर फिराक सेवा संस्थान वाचनालय एवं पुस्तकालय के नाम से निजी उपयोग किया जा रहा है, साथ ही एक दुकान बनाकर उसे किराये पर भी दे दिया गया है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि उक्त भूमि ग्राम सभा की सुरक्षित संपत्ति है और इस पर अवैध कब्जे के विरुद्ध धारा 67 के तहत कार्रवाई भी प्रचलित है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए जाने पर तहसील प्रशासन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर संबंधित दुकान को सील कर दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार बालचंद चौहान, कानूनगो पृथ्वी नाथ गुप्ता, लेखपाल अवधेश श्रीवास्तव, अभिषेक दूबे एवं रामश्रय की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई संपन्न कराई गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page