Connect with us

गाजीपुर

सपा सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेंगे 40 हजार रुपये : रीबू श्रीवास्तव

Published

on

Loading...
Loading...

पुनीता सिंह खुशबू को मिली सदर विधानसभा प्रभारी की कमान

नंदगंज (गाजीपुर)। किसानों के मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर बाघी गांव में आयोजित पीडीए सम्मान समारोह राजनीतिक संदेश और संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन का केंद्र बन गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और प्रत्येक पात्र महिला को 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उन्होंने दो टूक कहा कि सपा की राजनीति का मूल आधार किसान, महिला, नौजवान और वंचित समाज है, जिनके अधिकारों के लिए पार्टी लगातार संघर्ष कर रही है।

रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई आम आदमी की कमर तोड़ रही है। बेरोजगारी युवाओं को हताश कर रही है और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। ऐसे माहौल में समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसा विकल्प है, जो सत्ता में आने पर जनहितकारी नीतियों को लागू करेगी।

Advertisement

उन्होंने चौधरी चरण सिंह के विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन किसानों और गरीबों के हक की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसान मजबूत होगा तो गांव मजबूत होगा और गांव मजबूत होंगे तो देश स्वतः सशक्त बनेगा।

उन्होंने सपा महिला सभा की नवनियुक्त प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू को सदर विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की। घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और फूल-मालाओं से पुनीता सिंह का स्वागत किया गया।

पुनीता सिंह खुशबू ने नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी हमारे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी चुनौती भी है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे समाजवादी विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने, महिलाओं को संगठित करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगी।

सम्मान समारोह के कार्यक्रम प्रभारी यादव महासभा गाजीपुर के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

Advertisement

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद, जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और सपा नेता डॉ. समीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा पाल ने की और संचालन यादव महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष रामज्ञान सिंह यादव ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page