वाराणसी
सपा नेता पर अधिवक्ता को टक्कर मारने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Loading...
Loading...
वाराणसी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार की अदालत ने अधिवक्ता के वाहन को टक्कर मारकर घायल करने के मामले में सपा नेता अशोक यादव के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
Loading...
अधिवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कोर्ट में दाखिल वाद में बताया कि 14 अगस्त दोपहर 12 बजे वह बाइक से कचहरी की ओर से घर जा रहे थे। वरुणा ब्रिज चौराहे पर रेड लाइट के कारण रास्ता अवरुद्ध था। इस दौरान स्कार्पियो सवार सपा नेता अशोक यादव के वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि हादसे के बाद स्कार्पियो सवार ने अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार भी किया।
Continue Reading
