Connect with us

वाराणसी

सपा कार्यकर्ताओं का चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन, धांधली का लगाया आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग पर धांधली के गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कहा कि चुनाव आयोग भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए लोकतंत्र की मूल भावना को कमजोर कर रहा है और उसकी चुनाव प्रक्रियाएं पूरी तरह संदिग्ध हैं।

सपा नेता शुभम सेठ ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और लोकतंत्र को खतरे में डाल रहा है। वहीं, जीशान अंसारी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर आयोग राहुल गांधी से हलफनामा मांग रहा है, तो क्या स्वयं भी जिम्मेदारी स्वीकार करेगा। पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि पार्टी ने पहले भी 18,000 हलफनामे आयोग को सौंपे थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के निर्देशों पर काम कर रहा है।

Loading...

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि चुनाव आयोग इसी तरह भाजपा को फायदा पहुंचाता रहा, तो जल्द ही शोषित, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज के मतदान अधिकारों पर अंकुश लग सकता है, जिसका आरंभ बिहार से हो चुका है। प्रदर्शन में आनंद यादव, अभिषेक झा, आलोक सौरभ, संजय पहलवान, अजय पटेल सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस प्रदर्शन ने राजनीतिक हलकों में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और आगामी चुनावों के मद्देनजर यह विवाद और भी गर्मा सकता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page