Connect with us

गाजीपुर

“सनातन धर्म को कमजोर कर रही सपा की राजनीति” : अम्बरीष सिंह भोला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी/गाजीपुर। वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य और भाजपा नेता अम्बरीष सिंह भोला ने सपा प्रमुख पर सनातन धर्म को कमजोर करने का आरोप लगाया है। पहली बार महार के धार्मिक स्थल पहुंचे अम्बरीष सिंह भोला ने हर महादेव मंदिर में दर्शन पूजन किया और मंदिर के विकास हेतु मुख्यमंत्री से सहयोग का भरोसा दिलाया।

मरदह बाजार में श्रीकांत सिंह के पुत्र आर्यन सिंह के निवास पर पहुंचे भोला ने पत्रकारों से बातचीत में इटावा कांड पर सपा को घेरा। उन्होंने कहा कि भगवत कथा कोई भी कर सकता है लेकिन पहचान छुपाना अपराध है। कथा व्यास मुकूट मणि यादव को सपा अध्यक्ष द्वारा मंच पर बुलाकर सम्मानित करना और जाति विशेष को टारगेट कर यादव व ब्राह्मण समाज के बीच विवाद खड़ा करना सनातन धर्म को कमजोर करने की सोची-समझी साजिश है।

उन्होंने कहा कि दो आधार कार्ड रखना कानूनी अपराध है और उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कथा व्यास का बाल कटवाना अपराध है जिसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा नेता संजीव कुमार जायसवाल उर्फ डिंपल, दुर्गा प्रसाद सिंह, शशि प्रकाश सिंह, भीम सिंह, प्रशांत सिंह, मंजीत सिंह, राजीव कुमार चतुर्वेदी और राहुल सिंह उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page