गाजीपुर
सतर्कता जागरूकता सप्ताह में महिलाओं को दी साइबर सुरक्षा की जानकारी
‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ का संदेश, ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
पिपरौली (गोरखपुर)। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के तहत पिपरौली ब्लॉक के बड़गहन स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं को साइबर सुरक्षा, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय बताए गए।

गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह
नाबार्ड बैंक की दीप्ति पंत ने बताया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाता विवरण, एटीएम पिन, ओटीपी और यूपीआई पिन साझा नहीं करना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने और किसी के कहने पर स्क्रीन-शेयरिंग एप डाउनलोड करने से भी बचना चाहिए।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत
महिलाओं को बताया गया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें या cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट दर्ज कराएं। साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की गई।
ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में नाबार्ड बैंक से दीप्ति पंत, कियोस्क संचालक परमात्मा मौर्य और एसबीआई आरसेटी से नीरज सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को साइबर सुरक्षा और आर्थिक जागरूकता के प्रति सजग बनाना रहा।
