Connect with us

गाजीपुर

सड़क हादसे में स्कूल बस चालक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के भांवरकोल क्षेत्र में बुधवार तड़के भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस चालक की जान चली गई। यह घटना लक्ष्मी कोल्ड स्टोर, सजना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 (NH-31) पर सुबह लगभग 5:30 बजे हुई, जब बलिया जिले के नरही थाना अंतर्गत जादव सराय निवासी 55 वर्षीय गोविंद सिंह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने लाई। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजन दहाड़ें मारते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतक गोविंद सिंह एम.एन.बी. स्कूल की बस चलाते थे, जो गाजीपुर जनपद के अवथही गांव में प्रतिदिन रुकती थी। वहीं से आसपास के बच्चों को स्कूल लाया और ले जाया जाता था। गोविंद सिंह रोज की तरह बुधवार को भी सुबह करीब 4:45 बजे अपने घर से साइकिल से निकले थे। लक्ष्मी कोल्ड स्टोर के पास जैसे ही पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर चोटों के चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

गोविंद सिंह अपने पीछे दो पुत्र भवानी सिंह और कमल सिंह तथा एक पुत्री को छोड़ गये हैं। दुर्घटना के संबंध में उनके छोटे पुत्र कमल सिंह ने भांवरकोल थाने में अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है।

Advertisement

थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page