Connect with us

गोरखपुर

सचिव पर हमला कर रजिस्टर फाड़ने वाले दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत कटसहरा राजस्व गांव चांदपार निवासी सचिव सुरेन्द्र कुमार शुक्ल पुत्र देवधारी शुक्ल की तहरीर पर सुनील यादव पुत्र अनुरुद्ध और अंकित राय पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम पंचायत रामनगर सूरस थाना हरपुर-बुदहट के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की धारा 132, 324(3), 115(2), 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटसहरा राजस्व गांव चांदपार निवासी सुरेन्द्र कुमार शुक्ल पुत्र देवधारी शुक्ल ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मैं साधन सहकारी समिति कटसहरा में सचिव के पद पर नियुक्त हूं। बीते गुरुवार को मैं साधन सहकारी समिति पर खाद का वितरण कर रहे थे, तभी सुनील यादव पुत्र अनुरुद्ध और अंकित राय पुत्र अज्ञात समिति पर आकर खाद वितरण करने में बाधा डालते हुए, मुझसे हाथापाई करने लगे जिससे मुझे चोट लग गई और मेज पर रखा हुआ खाद वितरण रजिस्टर और अन्य सरकारी कागजात भी फाड़ डाले, तथा जान-माल की धमकी देते हुए चले गये।

Loading...

इस संदर्भ में हरपुर बुदहट थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि सचिव की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मामले का जांच करके उचित कार्रवाई किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page