Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा कोतवाली में खराब पड़ा वाटर कूलर, फरियादी बेहाल

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। भीषण गर्मी में फरियादियों को राहत देने के लिए कोतवाली में लगाए गए दोनों वाटर कूलर वर्षों से खराब पड़े हैं। स्वच्छ और शीतल जल के अभाव में दूर-दराज से आने वाले लोग पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं या फिर महंगे दामों पर बोतल बंद पानी खरीदने को विवश हैं। विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

सकलडीहा कोतवाली में आमजन की सुविधा के लिए लाखों की लागत से दो वाटर कूलर लगाए गए थे, ताकि फरियादी और पुलिसकर्मी गर्मी में राहत पा सकें। लेकिन रखरखाव और मरम्मत के अभाव में ये दोनों ही कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। गर्मी की शुरुआत होते ही फरियादियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, क्योंकि कोतवाली परिसर में ठंडे पानी की कोई सुविधा नहीं है।

स्थानीय लोगों और फरियादियों का कहना है कि समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही है। गर्मी के मौसम में जब ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब भी यह सुविधा बंद पड़ी रहती है। जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे कोतवाली आने वाले हर व्यक्ति को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनता की मांग है कि जल्द से जल्द इन वाटर कूलरों की मरम्मत कराई जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके। प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि कोतवाली परिसर में आने वाले फरियादी असुविधा से बच सकें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page