Connect with us

गोरखपुर

संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासनिक अमला रहा सक्रिय, जनसुनवाई में आमजन की मिली आवाज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। गोला तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अधिकारियों का पूरा दल जनता की समस्याओं को सुनने पहुँचा। मौके पर पहुंचते ही डीएम और एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर फरियादी की शिकायत का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान तहसील परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान एक विशेष पहल के तहत एक घंटे के लिए साक्षी यादव को एसडीएम की भूमिका निभाने का अवसर दिया गया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी ने उन्हें प्रशासनिक कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने का मौका दिया।

डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस सरकार की उस मंशा का प्रतीक है, जिसमें जनता की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाता है। वहीं एसएसपी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि थाना स्तर पर ही अधिकांश समस्याओं का निवारण किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

जनसुनवाई के अंत में प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय विकास कार्यों की भी समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page