वाराणसी
संत साँई शिक्षण संस्थान का शत-प्रतिशत परिणाम, छात्रों ने रचा सफलता का कीर्तिमान
वाराणसी। उचित मार्गदर्शन के साथ प्रेमपूर्ण बातावरण में अध्यापन एवं छात्रों द्वारा अनवरत अध्ययन एवं कठोर परिश्वम के साथ किया गया प्रयास सफलता के कीर्तिमान को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस तथ्य को शिवराजनगर वाराणसी स्थित संत साँई शिक्षण संस्थान इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष परिषदीय परीक्षा में विगत वर्षों की तरह उत्कृष्ट सफलता के कीर्तिमान द्वारा सत्य सिह कर दिया। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 के १२ छात्रों ने 82%. से अधिक तथा कक्षा 12 में 98 छात्रों ने 86% अंको के साथ शानदार सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के मोहम्मद मोजाम्मिल, सलोनी, पलक, प्राची, उम्मे जुनेरिया, उम्मुल वरा, आयुष विश्वकर्मा, अफसरा नाजमीन, अर्जुन, सारा प्रजापति, साहिल, अंशु सोनी, शालू, शुभांशु सिंह, आयुषी, अब्दुल्ला तैय्यब, ऋषभ, राज मौर्या, करन ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
छात्र-छात्राओं ने अपनी उत्कृष्ट सफलता से विद्यालय को गौरवान्वित किया। समस्त सफल छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभ कामना एवं आशीष के साथ अपने उद्बोधन में निदेशक डॉ. अविनाश चन्द्र सिंह ने कहा कि वर्तमान युग में स्वयं को श्रेष्ठ नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ सिद्ध करने की आवश्यकता है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश चन्द्र सिंह ने छात्र-छात्राओं की उपलब्धि पर उन्हें आशीष प्रदान करते हुए छात्रों में मिष्ठान वितरण किया। सम्पूर्व विधालय में हर्ष का वातावरण रहा।
