गाजीपुर
संकटा प्रसाद मिश्र के मां की पुण्यतिथि पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि
गाजीपुर (जयदेश)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जंगीपुर निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता संकटा प्रसाद मिश्र के आवास पहुंचे। यहां उन्होंने संकटा प्रसाद मिश्र की माता स्वर्गीय सरस्वती देवी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपराज्यपाल ने वहां उपस्थित लोगों से औपचारिक मुलाकात भी की। भाजपा नेता संकटा प्रसाद मिश्र ने मनोज सिन्हा का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, शशिकांत शर्मा, प्रवीण सिंह, अवधेश राजभर, चतुर्भुज चौबे, राजेश चौहान, रमेश सिंह, शिवमुनि चौहान, मनतोस यादव, गोपाल पाण्डे, पंकज राय, डॉ. पीयूष कांत दुबे, विपिन राय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
