Connect with us

गोरखपुर

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर नन्द के आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की जयकारे से गूंज उठा पंडाल

Published

on

Loading...
Loading...

        
गोरखपुर। सहजनवां ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़हरा में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिन कथा व्यास पंडित संजय शेखर शास्त्री जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग सुनाते ही पूरा पांडाल नन्द के आनन्द भयो ,जय कन्हैया लाल की जयकारों से गूंज उठा। श्रोतागण भक्ति भाव में लीन हो कर नाचने लगे। कार्यक्रम में नन्हे बालक द्वारा सजे भगवान श्री कृष्ण रुप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Loading...


    
कथा व्यास पंडित संजय शेखर शास्त्री जी महाराज ने कहा कि कलयुग में श्रीमद्भागवत कथा पुराण का श्रवण करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, कथा अहंकार का नाश कर मन को शांति प्रदान करती है। उन्होंने श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ गया था तब देवकी के आठवें गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का अवतार हुआ। उन्होंने कंश का संहार कर धर्म की पुनर्स्थापना की, तत्पश्चात आयोजक रमेश गुप्ता पत्नी श्रीमती विमला देवी ने पूजा अर्चना कर आरती की।
    
इस अवसर पर मुख्य यजमान रमेश गुप्ता पत्नी श्रीमती विमला देवी, सुरेश गुप्ता, उमेश, महेश, गनेश, सत्यनारायण, राजेश,राकेश, राहुल, रुद्रांश, दिव्यांश सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page