Connect with us

वायरल

शौचालय निर्माण को लेकर सवाल, पांच साल में दोबारा शुरू हुआ काम

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। नगर पंचायत धर्मसिंहवा में सामुदायिक शौचालय के निर्माण को लेकर एक अजीब मामला सामने आया है। आरोप है कि पांच वर्ष से भी कम अंतराल में उसी शौचालय का दोबारा निर्माण कराया जा रहा है। पहले ग्राम पंचायत के समय 5.71 लाख रुपये की लागत से जिस सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था, अब उसी का पुनः निर्माण नगर पंचायत धर्मसिंहवा द्वारा 8 लाख रुपये से अधिक की लागत से कराया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि नगर पंचायत बनने से पहले ग्राम प्रधान ने 5.71 लाख रुपये खर्च कर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया था। अब नगर पंचायत बनने के बाद उसी शौचालय का फिर से निर्माण कराया जा रहा है, जिसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Loading...

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत धर्मसिंहवा के अधिशासी अधिकारी तथा अवर अभियंता की मिलीभगत से इस कार्य की निविदा ऑफलाइन कराई गई है। मामला नगर पंचायत धर्मसिंहवा के छिबरा वार्ड का बताया जा रहा है, जहां इस निर्माण कार्य को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page