वाराणसी
शिवपुर UCHC में आयुष्मान भारत योजना की समीक्षा
वाराणसी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा के लिए शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (UCHC), शिवपुर का निरीक्षण किया गया।
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के निर्देश पर यह निरीक्षण डॉ. आदित्य पाण्डेय (चिकित्साधिकारी, SACIS) और अमरेन्द्र सिंह (महाप्रबंधक, पॉलिसी एवं पब्लिक हेल्थ, SACIS) ने किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. मनोज दुबे, डॉ. अरुन यादव, डॉ. प्रतिभा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से नवेंद्र सिंह (DISM) और लेखाकार नितेश चौबे भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति, लाभार्थियों के पंजीकरण और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार यादव ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं और चल रहे कार्यों की जानकारी दी।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ा जाए और सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया और आवश्यक सुधार हेतु सुझाव भी दिए गए।
