Connect with us

वाराणसी

शिक्षक दंपती के घर चोरों ने पार किए लाखों के गहने और नकदी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के सिगरा थाना क्षेत्र के परेड कोठी इलाके में शिक्षक दंपती के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने दिनदहाड़े बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर आठ लाख रुपये के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

बताया गया कि श्याम नारायण केसरी और उनकी पत्नी राधा रानी शिक्षक हैं। श्याम नारायण केसरी बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज गए थे, जबकि उनकी पत्नी राधा रानी पड़ाव स्थित कंपोजिट विद्यालय गई थीं।

Loading...

दोपहर में घर लौटने पर श्याम नारायण केसरी ने देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और अंदर अलमारी व रैक के ताले टूटे पड़े हैं। घर का सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार के अनुसार घटना सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की है।

मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। फारेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page