Connect with us

गाजीपुर

शिक्षकों और छात्रों ने लिया हर वर्ष पौधा लगाने और संरक्षित करने का संकल्प

Published

on

Loading...
Loading...

नोनहरा (गाजीपुर)। मोहम्मदाबाद विकास खंड के अंतर्गत नोनहरा क्षेत्र के पंचशील जूनियर हाईस्कूल चकरुकुंद़ीपुर के प्रांगण में हरिशंकरी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक प्रकाश वीर दुबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्यालय परिसर में पीपल, बरगद और नीम के पौधे लगाए गए। प्रकाश वीर दुबे ने कहा कि वृक्षारोपण जीवन रक्षा का उपाय है। हरिशंकरी पौधे पर्यावरण के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपरा से भी जुड़े हैं। उन्होंने लोगों से पौधों की देखरेख करने का आग्रह किया।

Loading...

समाजसेवी गिरीश पाठक ने कहा कि हमारी परंपराएं वृक्षों को पूजा और संरक्षण से जोड़ती हैं। पौधों से भावनात्मक जुड़ाव होने पर यह अभियान जीवनभर की आदत बन सकता है।

कार्यक्रम में शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ ली। सभी ने हर वर्ष पौधा लगाने और उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिक्षक जयप्रकाश यादव, नम्रता राय, रजनीश राय, प्रवीण यादव सहित छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page