Connect with us

मिर्ज़ापुर

शशि सिंह बनीं करणी सेना महिला विंग की जिला महामंत्री

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के विस्तार के क्रम में महिला विंग की जिला अध्यक्ष कविता सिंह राजपूत ने शशि सिंह को महिला विंग की जिला महामंत्री मनोनीत किया। इस अवसर पर एक सादे समारोह में प्रमाण पत्र देकर और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह गहरवार, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष ठाकुर प्रिंस सिंह, जिला उपाध्यक्ष इंस्पेक्टर सिंह उर्फ शिवम, राकेश सिंह राणा, विवेक सिंह राजपूत और पूर्वांचल सचिव अभिषेक सिंह धवल मौजूद रहे।

जिला महामंत्री बनने के बाद शशि सिंह से अपेक्षा जताई गई कि वे संगठन के साथ मिलकर समाज सेवा, महिला उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाने और समाज में व्याप्त कुरीतियों के उन्मूलन के लिए सक्रिय रहेंगी।

करणी सेना का उद्देश्य राजपूत समाज को एकजुट कर अन्याय-अत्याचार के खिलाफ संघर्ष करना है और इसी लक्ष्य की ओर संगठन लगातार कार्यरत है।शशि सिंह को बधाई देने वालों में संगठन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर शशि सिंह ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और संकल्प के साथ निभाएंगी और संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page