Connect with us

मिर्ज़ापुर

वार्षिक दंगल में अर्जुन तिवारी विजेता बने, 3.51 लाख नकद और चांदी का मुकुट मिला पुरस्कार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। अकोढ़ी गांव में गौरी शंकर सेवा समिति द्वारा आयोजित 72वें वार्षिक दंगल में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता अर्जुन तिवारी (कौशांबी) ने शानदार जीत दर्ज की। भाद्रपद माह की त्रयोदशी पर गौरी शंकर मंदिर परिसर में हुए इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ राष्ट्रवादी मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।दंगल में कुल 30 जोड़ियों ने अपने दांव-पेच आजमाए, जिनमें चार महिला मुकाबले भी शामिल रहे। महिला पहलवानों ने भी दमदार खेल दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

फाइनल भिड़ंत में अर्जुन तिवारी ने दिल्ली के संदीप सिंह राणा को कड़ी टक्कर में मात देकर खिताब अपने नाम किया। विजेता अर्जुन तिवारी को 3 लाख 51 हजार रुपये नकद, कश्यप पदक और चांदी का मुकुट प्रदान किया गया। मुकुट समिति के वरिष्ठ सदस्य मकसूदन सिंह ने भेंट किया।

‌‌रेफरी की भूमिका पृथ्वीराज सिंह और उपेंद्र सिंह ने निभाई, मंच संचालन रवि प्रताप सिंह व अनुराग शुक्ला ने किया। वहीं कमेंट्री प्रकाश सिंह ने संभाली और पूरे आयोजन का लेखा-जोखा सुलोचन तिवारी ने रखा।

कार्यक्रम में कन्नूर सिंह, कप्तान सिंह, दयाशंकर शुक्ल, तीर्थराज सिंह सहित समिति के सभी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विशेष अतिथियों में मनोज श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, श्याम सुंदर केसरी, राजू कनौजिया, संतोष कुमार तिवारी, संतोष पाठक, अमर बहादुर सिंह, सतीश मिश्रा, आशीष मिश्रा, ग्राम प्रधान सतीश तिवारी, पंकज माता, बादल सिंह और आदित्य नारायण सिंह उपस्थित रहे।विजय के बाद उत्साहित दर्शकों ने अर्जुन तिवारी को कंधों पर बैठाकर अखाड़े में घुमाया और खूब जश्न मनाया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page