Connect with us

मऊ

श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में शुरू हुई सात दिवसीय संगीतमय रामकथा

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र के कस्बा स्थित श्री दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है।

कथा प्रवक्ता विश्वभर जी महाराज ने पहले दिन शुक्रवार की संध्या श्रद्धालुओं को रामकथा के महत्व से परिचित कराया।अपने संबोधन में उन्होंने रामचरितमानस की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार गोस्वामी तुलसीदास जी को भगवान शिव की कृपा से रामकथा रचने की प्रेरणा मिली।

उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा हो जाती है, उस पर समस्त संसार की कृपा स्वतः ही हो जाती है। कथा के दौरान उन्होंने श्रोताओं को यह संदेश भी दिया कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर ही सच्ची भक्ति की अनुभूति की जा सकती है।

कथा श्रवण से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और मन निर्मल होता है। कथा की मधुरता और भावपूर्ण प्रसंगों से श्रद्धालु भक्ति भाव में डूब गए और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा नेता अमित कुमार गुप्ता, संतोष जायसवाल, रवि महाजन, गोलू, प्रियांशु शर्मा, साधु, आशुतोष मल्ल, उमेश जायसवाल, रोहित गुप्ता समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page