Connect with us

वाराणसी

शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के बदले समय पर बढ़ा विरोध, सपा नेता ने रेल मंत्री से की पुनर्विचार की मांग

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी–लखनऊ रेलखंड पर संचालित शटल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के समय में हुए बदलाव को लेकर यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर ट्रेन की समय सारिणी में पुनः संशोधन की मांग की है।

उन्होंने बताया कि पहले यह ट्रेन सुबह 6 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होती थी, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों, व्यापारियों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी सहूलियत मिलती थी। लेकिन वर्तमान में ट्रेन का समय सुबह 5:40 बजे कर दिए जाने से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में कठिनाई हो रही है।

Loading...

वहीं लखनऊ से वाराणसी आने वाली ट्रेन के समय में बदलाव से भी दैनिक यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।विष्णु शर्मा ने रेल मंत्री से जनहित में ट्रेन के समय की पुनः समीक्षा कर यात्रियों के अनुकूल समय निर्धारित करने की मांग की है। इस संबंध में रेल मंत्री कार्यालय को ईमेल एवं पत्र के माध्यम से ज्ञापन भी भेजा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page