Connect with us

भदोही

व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई दानवीर भामाशाह की जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

करदाताओं और व्यापारियों को किया गया सम्मानित, जनप्रतिनिधियों ने भामाशाह के त्याग और दानशीलता को किया नमन

भदोही। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दानवीर भामाशाह की जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला ने भामाशाह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा जनपद के करदाताओं एवं व्यापारियों को सम्मानित किया।

व्यापारी राष्ट्र और अर्थव्यवस्था की रीढ़ : अनिरुद्ध त्रिपाठी

जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि व्यापारी वर्ग करों के माध्यम से देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विकास से स्थानीय स्तर पर रोजगार और व्यापार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाते हुए व्यापार विस्तार का आह्वान किया।

भामाशाह का जीवन राष्ट्रसेवा की प्रेरणा : विधायक

Advertisement

औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने भामाशाह को त्याग, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने महाराणा प्रताप के संघर्ष को अपनी संपूर्ण संपत्ति समर्पित कर नई ऊर्जा प्रदान की। उन्होंने व्यापारियों से भामाशाह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

दानवीरता और त्याग का अनुपम उदाहरण हैं भामाशाह : एडीएम

अपर जिलाधिकारी शुभांगी शुक्ला ने कहा कि भामाशाह का जीवन दानशीलता, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और व्यापारी वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

व्यापारियों को कराया गया भामाशाह के जीवन से परिचित

कार्यक्रम के आयोजक एवं नोडल अधिकारी सहायक आयुक्त राज्य कर ने भामाशाह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। उन्होंने कहा कि भामाशाह की दानवीरता भारतीय इतिहास में सदैव अमर रहेगी।

Advertisement

अधिकारियों व व्यापार मंडल के पदाधिकारी रहे उपस्थित

कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग, राज्य कर विभाग के अधिकारी, डिप्टी कमिश्नर, असिस्टेंट कमिश्नर, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, चेयरमैन ज्ञानपुर घनश्यामदास, विभिन्न व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधि, कलाकार एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page