Connect with us

वाराणसी

विश्व योग दिवस पर कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा में हुआ योग का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी: विश्व योग दिवस पर कबीर प्राकट्य स्थल लहरतारा वाराणसी में योग का कार्यक्रम अयोजित किया गया था।
कबीर मठ के महन्त गोविंद दास शास्त्री ने योग के विषय में प्रकाश डाला और कहा कि योग हमारे शरीर के साथ-साथ मन मस्तिष्क को भी स्वस्थ रखता है । उन्होंने कहा की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। योग का  अभ्यास शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति देता है। भारत में ऋषि मुनियों के दौर से योगाभ्यास होता आ रहा है।

योग भारतीय संस्कृति से जुड़ा है, जिसका प्रसार अब विदेशों तक हो रहा है। आज दुनियाभर में योग को लोग अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं और योगासनों के अभ्यास से स्वस्थ मन और तन की प्राप्ति का प्रयास कर रहे हैं। योग की इसी उपयोगिता से सभी को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस मनाया जाता है।

Loading...


स्वस्थ रहने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है यदि हम रोज एक घंटा योग करें तो हमें किसी प्रकार की कोई जल्दी रोग नही होगा ।
योगा की इस अवसर पर आसपास अनेक लोग भी पधारे हुए थे इसमें सुमित , मनीष गुप्ता ,सुभाष, अनिल, दिनेश दास बाबा प्रहलाद दास, दयाल दास ,रोहित अमित आदि लोग प्रमुख थे|

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page