Connect with us

वाराणसी

विवाहिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। रमरेपुर पहड़िया क्षेत्र की एक विवाहिता को दस लाख रुपये के लिए प्रताड़ित करने के मामले में पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालपुर-पांडेयपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़िता मीणा मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उसका विवाह 13 दिसंबर 2016 को मंडुवाडीह के कृष्णा नगर कॉलोनी निवासी नीरज मिश्रा के साथ हुआ था।

विवाह के बाद से ही पति नीरज मिश्रा, ससुर लालमणि, सास निर्मला देवी समेत ससुराल पक्ष के अन्य चार लोग उस पर मायके से दस लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे। मीणा ने आरोप लगाया कि 12 अगस्त 2024 को जब वह पति के साथ आरा में रह रही थी, तब नीरज ने उसके साथ गंभीर मारपीट की। पीड़िता ने किसी तरह अपने मायके लौटकर जान बचाई।

Loading...

मीणा ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग मायके आकर भी गालीगलौज और मारपीट करते रहे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सात नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष लालपुर-पांडेयपुर के अनुसार, मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page