Connect with us

गोरखपुर

वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। जिले गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरया निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा पुत्र बनवारी लाल विश्वकर्मा की तहरीर पर पुलिस ने वाहन संख्या यूपी 53 डीएन 1468 के चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 व 106 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरया निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा पुत्र बनवारी लाल विश्वकर्मा ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 16 अक्टूबर 2025 को रात करीब दस बजे उनका लड़का शिवम विश्वकर्मा अपनी बाइक संख्या यूपी 53 क्यू 2615 से जा रहा था। जैसे ही वह हरपुर-सहजनवां मार्ग पर कुआवल पुल के पास पहुँचा, उसने अपनी बाइक खड़ी कर पेशाब करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन संख्या यूपी 53 डीएन 1468 ने उनके लड़के को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

Loading...

इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि अशोक कुमार विश्वकर्मा की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page