Connect with us

वाराणसी

वाराणसी में सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई

Published

on

Loading...
Loading...

बीरभानपुर (राजातालाब)। गुरुवार को समाजवादी पार्टी द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की जयंती का आयोजन हनुमान मंदिर के प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत की एकता के प्रतीक एवं सशक्त प्रहरी रहे। उन्होंने हमेशा देश की अखंडता को सर्वोपरि माना और इसके लिए आजीवन समर्पित रहे। विशिष्ट अतिथि विधायक प्रभु नारायण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव राष्ट्र के महान सेवक रहे, जिनके आदर्शों पर चलकर समाज को दिशा दी जा सकती है।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरदार पटेल किसानों के मसीहा और अखंड भारत के संस्थापक थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर समाज में विघटनकारी ताकतों का पर्दाफाश करेंगे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करेंगे।

इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सपा जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, जिला उपाध्यक्ष कन्हैया राजभर, पूर्व विधायक महेंद्र सिंह पटेल, जिला महासचिव आनंद मौर्या और रामबालक पटेल ने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में मोदी यादव, रमा ऊदल, प्रेम कुमारी पटेल, पूजा यादव (पूर्व प्रत्याशी कैंट विधानसभा), जियालाल राजभर, शिवकुमार सिंह (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, काशी हिंदू विश्वविद्यालय), उमाशंकर यादव (पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page