Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के गंगा घाट पर विदेशी मेहमानों ने मनाई दीपावली

Published

on

Loading...
Loading...

गंगा आरती में हजारों दीपों का नज़ारा, आतिशबाजी से सजी रात

वाराणसी। दीपावली के अवसर पर वाराणसी के प्रसिद्ध गंगा घाटों पर गंगा आरती के दौरान अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। दशाश्वमेध और अस्सी घाट पर आयोजित भव्य गंगा आरती में दीयों से सजी शाम ने सभी का मन मोह लिया। गंगा तट पर दीप जलाकर मां गंगा की पूजा की गई और भक्तों ने आशीर्वाद लिया।

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित आरती में 501 दीयों से “शुभ दीपावली” लिखा गया। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने बताया कि इस आरती का आयोजन 1991 से दीपावली पर किया जा रहा है। अस्सी घाट पर जय मां गंगा सेवा समिति द्वारा 1100 दीयों के साथ गंगा आरती की गई, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

आरती के दौरान रंग-बिरंगी आतिशबाजी भी की गई, जिसमें विदेशी मेहमान भी सम्मिलित हुए और अपनी कैमरों में इस यादगार पल को कैद किया। पटना से आईं सुष्मिता शर्मा ने कहा, “यह मेरे लिए अद्भुत अनुभव है। दीपावली पर पहली बार घर से दूर हूं, लेकिन काशी में अपनेपन का एहसास हो रहा है।”

Advertisement

काशी के इन घाटों पर दीपावली की रात्रि में सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे और मां गंगा से आशीर्वाद लेकर दीप जलाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page