Connect with us

बड़ी खबरें

वाराणसी के जिलाधिकारी – मंडल आयुक्त के नाम से साइबर  हैकर मांग रहे गिफ्ट-पैसा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर साइबर हैकर्स ने मंडल आयुक्त वाराणसी श्री दीपक अग्रवाल के नाम से एक प्राइवेट मोबाइल नंबर 9797370756 पर उनकी फोटो लगा कर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाया है और उनके सरकारी फ़ोन की कांटेक्ट लिस्ट के अधिकारियों और व्यक्तियों के मोबाइल पर व्हाट्सएप्प मैसेज करके गिफ्ट और धनराशि मांगने के मैसेज भेज रहा है।

इसी प्रकार जिलाधिकारी वाराणसी श्री कौशल राज शर्मा के नाम से एक दूसरे प्राइवेट मोबाइल नंबर  7286907727 पर उनकी फोटो लगा कर फ़र्ज़ी प्रोफाइल बनाया है और उनके सरकारी फ़ोन की कांटेक्ट लिस्ट के अधिकारियों और व्यक्तियों के मोबाइल पर व्हाट्सएप्प मैसेज करके गिफ्ट और धनराशि मांगने के मैसेज भेजे जा रहे हैं।

ये दोनों मोबाइल नंबर फ़र्ज़ी हैं। इनकी लोकेशन जम्मू कश्मीर के पाकिस्तान बॉर्डर पर बताई जा रही है। सब से अनुरोध है कि इस नंबर से आई किसी डिमांड को ना मानें।

Loading...

इसकी शिकायत साइबर सेल को कर दी गई है। यह कोई देश विरोधी व्यक्ति हो सकता है, इसको ट्रेस करने में मदद करें।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page