Connect with us

वाराणसी

वकील–पुलिस विवाद पर अजय राय ने बार पदाधिकारियों से की मुलाकात

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को अपराह्न वकील–पुलिस विवाद के सिलसिले में वाराणसी कचहरी पहुँचे। कचहरी पहुँचते ही अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अजय राय ने बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों सहित अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके विचार सुने। उन्होंने चौकियों का दौरा कर वकीलों की समस्याओं को भी नजदीक से समझा। अधिवक्ताओं ने इस दौरान अपनी परेशानियाँ प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखीं।

“वकीलों के सम्मान की रक्षा कांग्रेस का दायित्व”

अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव अधिवक्ताओं और आमजन के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। न्याय व्यवस्था की गरिमा से कोई समझौता नहीं होगा। अधिवक्ताओं की समस्याएँ हमारी प्राथमिकता हैं और उनके सम्मान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ताओं की हर समस्या को वे अपनी व्यक्तिगत समस्या मानते हैं और पार्टी उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व अजय राय ने अधिवक्ता–पुलिस विवाद को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की मांग की थी। पत्र के बाद जिला प्रशासन ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता भी कराई थी।

Advertisement

कचहरी आगमन पर दोनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अजय राय का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके रुख की सराहना की। मौके पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास सिंह, अमनदीप सिंह, सेंट्रल बार अध्यक्ष मंगलेश दूबे, महामंत्री राजेश गुप्ता, बनारस बार अध्यक्ष सतीश तिवारी, महामंत्री शशांक श्रीवास्तव समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता व कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page