Connect with us

वाराणसी

लोहिया कॉलेज के संस्थापक लोकबंधु की मनाई गई पुण्यतिथि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। डॉ. राम मनोहर लोहिया पी.जी. कॉलेज, भैरव तालाब, राजातालाब, वाराणसी में बुधवार को महाविद्यालय के संस्थापक लोकबंधु राज नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक तोयज कुमार सिंह उर्फ़ सुशील कुमार व प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार द्वारा लोकबंधु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक/प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रबंधक तोयज कुमार सिंह उर्फ़ सुशील कुमार ने नेताजी के बारे में कहा कि लोकबंधु जी का राजनीतिक सफर त्याग व तपस्या से ओतप्रोत था। उनका नारा था— “गरीबों को मिले रोटी तो मेरी जान सस्ती है।”

प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष कुमार ने कहा कि लोकबंधु जी राजनीति के जागृत नेता थे। उन्हीं के कारण संवैधानिक नियमों को तोड़ने के कारण प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कुर्सी छोड़नी पड़ी थी।

इस अवसर पर राजातालाब बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री, अधिवक्ता श्री प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि लोकबंधु जी ने सन 1954 में काशी विश्वनाथ मंदिर में जातीय भेदभाव को समाप्त करने हेतु प्रतीकात्मक रूप से दलितों को प्रवेश कराया था।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ. सुशील कुमार दुबे ने कहा कि लोकबंधु राजनीतिक योद्धा थे। उनका मानना था कि जाति की राजनीति के स्थान पर विचार की राजनीति होनी चाहिए। इस अवसर पर एडवोकेट अखिलेश गुप्ता ने राज नारायण के विचारों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रोफेसर सुमन लता, प्रोफेसर नरेंद्र नारायण राय, प्रोफेसर रणधीर सिंह, डॉ. मनोज यादव, डॉ. सुप्रिया राय, डॉ. कृपाशंकर पाठक, डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. अखिलेश्वर तिवारी, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ. रवि कुमार, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. जितेंद्र पटेल, डॉ. अंबरीश सिंह, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. सरजू प्रसाद यादव, डॉ. प्रमोद वर्मा, डॉ. प्रियरंजन, डॉ. विनय सिंह, डॉ. मनोज राय, डॉ. माया सिंह, डॉ. सरिता राय, डॉ. अजय कुमार मौर्य, डॉ. रमेश कुमार सिंह, जयदीप राय सहित अन्य सभी लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर राज नारायण के वृत्तांतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृपाशंकर पाठक तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नरेंद्र नारायण राय ने किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page