Connect with us

हेल्थ

“लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना जरूरी” : डॉ. रजनी

Published

on

Loading...
Loading...

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से गोविंदपुर और विष्णुपुरा गांवों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रजनी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. मिश्र ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर डॉ. रजनी ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाना और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि नियमित स्वास्थ्य जांच से बीमारियों की रोकथाम संभव है।

डॉ. ए.के. मिश्र ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि लोगों को उनके घरों के पास ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में 400 से अधिक ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और चिकित्सकों से जांच एवं परामर्श प्राप्त किया। विभागाध्यक्ष डॉ. कविता बर्नवाल ने बताया कि आने वाले दिनों में ‘परिवार दत्तक ग्रहण कार्यक्रम’ भी चलाया जाएगा, जिसके तहत चिकित्सक गांवों को गोद लेकर नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. अरुणेश, डॉ. सुरुचि गुप्ता, डॉ. शुभम पांडे, डॉ. प्रेम प्रकाश भारती सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने शिविर के आयोजन के लिए चिकित्सा महाविद्यालय की टीम का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page