Connect with us

वाराणसी

लोगों की सतर्कता से बची दर्जनों स्कूली बच्चों की जान

Published

on

Loading...
Loading...

रामनगर चौराहे पर बड़ा हादसा टला

वाराणसी। जिले के रामनगर चौराहे पर आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे टेंगरा मोड़ की ओर से एक ट्रक नो-इंट्री नियमों का उल्लंघन करते हुए रामनगर चौराहे से गुजरने लगा। इसी दौरान एक अप्पे ऑटो में सवार संत फ्रांसिस स्कूल के करीब एक दर्जन बच्चे स्कूल की ओर जा रहे थे।

ट्रक का रुख देखकर ऐसा लग रहा था कि वह स्कूल वाहन को रौंद सकता था। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए शोर मचाया और ट्रक ड्राइवर को रुकने पर मजबूर कर दिया। इस घटना से बच्चों की जान बच गई।

घटना के समय चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी पास ही एक बूथ में मोबाइल देखने में व्यस्त थे। जब स्थानीय लोगों ने उन्हें इस लापरवाही पर टोका और पूछा कि इतनी बड़ी घटना होने पर कौन जिम्मेदार होता, तो पुलिसकर्मी ने जवाब दिया, “अभी चालान करता हूं।”

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद पुलिस की लापरवाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि यदि सही समय पर ट्रैफिक नियमों का पालन कराया जाता, तो ऐसी घटनाएं टाली जा सकती हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page