Connect with us

वाराणसी

काशी रेलवे स्टेशन के पास से चार बच्चे रहस्यमय ढंग से गायब

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी और आसपास जिलों में बच्चा चोरों का गिरोह सक्रिय वाराणसी। शहर के आदमपुर थाना अंतर्गत काशी रेलवे स्टेशन के पास से दो परिवारों के चार बच्चे गायब हो गये। ऐसा अनुमान है कि इन बच्चों को यहां से चुरा कर कहीं अन्यत्र बेचने वाला गिरोह पूरी तरह सक्रिय हैं।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार काशी रेलवे स्टेशन के पास कुछ परिवार के लोग दोना और पत्ता बेचने का काम करते हैं। यह सभी रात में फुटपाथ पर सोए हुए थे। सुबह जब उनकी नींद खुली तो दोनों परिवार के चार बच्चे गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Loading...

अभी हाल ही में जौनपुर के एक अस्पताल से नवजात शिशु को गायब कर दिया गया था पता लगा कि उसका सौदा 3 लाख में हुआ था। इस तरह वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में बच्चों की चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है जो उन्हें चुरा कर दूसरे राज्य में बेचता है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page