Connect with us

गोरखपुर

लापता बच्चा गाजियाबाद में मिला सुरक्षित, परिजनों को मिली राहत

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भदेसरी गांव का निवासी एक नाबालिग बच्चा, जो कुछ दिन पहले घर से लापता हो गया था, आखिरकार सुरक्षित मिल गया है। वर्तमान समय में बच्चा गाजियाबाद में है, जहां शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने उसे सुरक्षित संरक्षण में रखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बच्चे के मिलने के बाद शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ने इसकी सूचना प्राथमिक शिक्षक संघ सहजनवा के अध्यक्ष एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरपुर के प्रधानाचार्य महेश शुक्ला को दी। दोनों की तत्परता और सूझबूझ से बच्चे की पहचान सुनिश्चित हो सकी, जिसके बाद उसके परिजनों को तत्काल इसकी जानकारी दी गई।

Loading...

बताया जा रहा है कि बच्चे के लापता होने के बाद उसकी मां लगातार दिन-रात उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बच्चे के सुरक्षित मिलने की खबर जैसे ही परिजनों तक पहुंची, पूरे परिवार में खुशी और सुकून का माहौल बन गया। परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए संबंधित लोगों का आभार जताया।

सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद बच्चे को शीघ्र ही सुरक्षित उसके घर लाया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्य महेश शुक्ला की सक्रिय भूमिका को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताते हुए मानवीय संवेदना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page