Connect with us

मनोरंजन

लाइव परफॉर्मेंस के बीच अरिजीत सिंह ने स्टेज से उठाया झूठा खाना

Published

on

Loading...
Loading...

अरिजीत सिंह के गाने लोगों के दिलों को छू जाते हैं। उनके लाइव कॉन्सर्ट को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। इन दिनों ‘आशिकी-2’ सिंगर अपने इंटरनेशल ट्रिप पर हैं। कुछ दिनों पहले एड शीरन के साथ लंदन में उन्होंने कॉन्सर्ट किया था, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे।

हाल ही में उन्होंने इंग्लैंड में बिर्मिंघम में भी लाइव परफॉर्म किया, जिसमें फैंस का जमावड़ा साफ तौर पर देखने को मिला। हालांकि, इस लाइव कॉन्सर्ट के दौरान का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जहां अरिजीत सिंह परफॉर्म करते हुए स्टेज से खाना हटा रहे हैं।

Loading...

वायरल वीडियो में अरिजीत सिंह स्टेज पर ‘ए दिल है मुश्किल’ गाना गा रहे होते हैं। तब ही एक फैन स्टेज पर फूफ आइटम रख देता है। अरिजीत उसे तुरंत उठाते हैं और किसी को दे देते हैं। इसके बाद वे स्टेज पर नीचे झुकते हुए कहते है कि, मुझे माफ करें, ये (स्टेज) मेरा मंदिर है। आप यहां खाना नहीं रख सकते।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page