Connect with us

खेल

ललित उपाध्याय ने किया ओलंपिक क्वालीफाई, भारत का दूसरी बार प्रतिनिधित्व करने को उत्साहित

Published

on

Loading...
Loading...

लगातार दो ओलंपिक खेलने वाले वाराणसी के दूसरे खिलाड़ी हैं ललित उपाध्याय

मोहम्मद शाहिद ने तीन ओलंपिक में भारत और अपने शहर वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया था।

वाराणसी। भारतीय हॉकी के प्रख्यात खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने लगातार दूसरी बार ओलंपिक क्वालीफाई कर लिया है। उनकी इस उपलब्धि से काशीवासी बहुत ही उत्साहित है। आपको बता दें कि, ललित उपाध्याय पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने से पहले ब्रिटेन में प्रो हॉकी लीग में हिस्सा लेंगे। वह 14 मई को 30 सदस्यीय टीम के साथ रवाना होंगे। ललित फिलहाल में अभी बंगलूरू में चल रहे शिविर में हिस्सा ले रहे हैं और यह शिविर 13 मई तक चलेगा।

पेरिस ओलंपिक से पहले ब्रिटेन में होने वाली इस प्रो हॉकी लीग में बेल्जियम, ब्रिटेन समेत पांच देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। इसके बाद इसी साल जुलाई-अगस्त में पेरिस में ओलंपिक खेला जाएगा। इससे पहले हो रही इस प्रो लीग में मिले अंक के आधार पर टीमों का पूल निर्धारित होता है। इससे पहले ललित टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे। इसमें भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था।

बेटे की इस उपलब्धि पर उनके पिता सतीश उपाध्याय ने कहा कि, काशी के लिए यह गर्व की बात है। लगातार दूसरी बार ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले ललित काशी के दूसरे खिलाड़ी हैं। ललित सेंटर फारवर्ड पोजीशन से खेलते हैं। वह अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 से अधिक गोल कर चुके हैं। ललित की पत्नी दीक्षा तिवारी भी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page