Connect with us

खेल

लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता रोमांचक मैच, मेजबान टीम को 6 विकेट से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गये सीएसके और लखनऊ के बीच मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया। मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंदों में 124 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही और उसने सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (शून्य) को विकेट गवां दिया। उन्हें दीपक चाहर ने बोल्ड आउट किया। उसके बाद कप्तान के एल राहुल 14 गेंदों में (16) रन बनाकर पवेलियन लौट गये। दीपक हुड्डा छह गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पडिक्कल 13 रन बनाकर आउट हुये। मार्कस स्टॉयनिस और निकोलस पूरन ने पारी को संभाला और दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। निकोलस ने 15 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 34 रन बनाये। तो‌ वहीं मार्कस स्टॉयनिस ने 63 गेंदों में 13 चौके और छह छक्कों की मदद से नाबाद 124 रनों की पारी खेली।

चेन्नई की ओर से मथीशा पथिराना को दो विकेट मिले। दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 108 रन और शिवम दुबे ने 66 रनों का योगदान दिया। मथीशा पथिराना ने निकोलस पूरन को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। वह 15 गेंद में 34 रन बना सके। पूरन ने स्टोइनिस के साथ 34 गेंद में 70 रन की साझेदारी की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page