Connect with us

गाजीपुर

रोजगार मेले में 284 अभ्यर्थियों का चयन

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया के आदर्श आईटीआई में आयोजित मेले में हिन्डालको, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियों ने लिया हिस्सा

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा सोमवार को आदर्श प्राइवेट आईटीआई, हेतिमपुर, जमानिया में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए।

रोजगार मेले में विजन इंडिया के सहयोग से हिन्डालको, एमआरएफ टायर्स, सुब्रोस, यूनिपार्ट्स, ग्लोबल ऑटो टेक, ग्लोबल एल्यूमिनियम, एवरी डेनिशन, स्नाइडर इलेक्ट्रिक और टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियों ने विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया।

400 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

जिला सेवायोजन अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में करीब 400 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों द्वारा साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया के बाद विभिन्न पदों के लिए 284 अभ्यर्थियों का अंतिम राउंड हेतु चयन किया गया।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मिशन के तहत जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सीधे कंपनियों तक पहुंचने और अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार पाने का अवसर मिल रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page